आलू का परांठा: आलू का परांठा तो आप लोगों ने जरूर खाया होगा। लेकिन ज्यादातर लोग इसे बनाना नहीं जानते है। इसके लिए बाहर जाकर सेकड़ो रुपये खर्च कर देते है। यदि आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ लेंगे तो आपको बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। में आपको बताउंगी की मात्र 10 मिनट में आसान तरीके से आलू का परांठा कैसे बनाया जाता है। तो चलिए जानते है कि आलू का परांठा कैसे बनाया जाता है।
Table of Contents
आलू का परांठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सबसे पहले आपको आलू का परांठा बनाने के लिए अपने किचन में कुछ आवश्यक सामग्री का होना आवश्यक है। एक अच्छा व स्वादिष्ट परांठा बनाने के लिए आपके पास निम्नलिखित सामग्री का होना आवश्यक है।
सामग्री 3 सदस्यों हेतू | |
---|---|
आटा | 250 ग्राम |
पानी | जरुरत के अनुसार |
लाल मिर्च | एक छोटी चम्मच |
जीरा पॉउडर | 1/2 चम्मच |
धनिया पॉउडर | 1/2 चम्मच |
एक प्याज दाना | 1 दाना |
नमक | स्वाद अनुसार |
हरी मिर्च | दो |
आलू (उबला हुआ) | तीन या चार (जरुरत के अनुसार) |
मैगी मसाला | 1 चम्मच |
अदरक व लहसुन पेस्ट (जिंजर गार्लिक पेस्ट) | 1/2 चम्मच |
आलू परांठा बनाने की विधि
बनाने की विधि:- आपने ऊपर दी सामग्री एकत्रित कर ली होगी। अब हम आपको आसान तरीके से स्टेप बाई स्टेप बतायेगे की आलू का परांठा कैसे बनाया जाता है।
- सबसे पहले आप एक कटोरा अपने जरुरत के अनुसार आटा लें। इसमें आप आधा चम्मच नमक भी मिला सकते है। जब आप आटा लगाना शुरू करेंगे तो गैस पर एक तरफ आलू उबलने के लिए रख दें। जब तक आप आटा लगाएंगे तब तक आपके आलू उबल कर पक़ जायेंगे।
- आटा निकलने के बाद आप पानी लें, और थोड़ा-थोड़ा आटे के साथ मिलकर उसे गूथ लें। आपको ध्यान रखना है कि आता ज्यादा गिला व ज्यादा सूखा भी न रही। आटा गुथने के बाद आप इसे 10-15 लिए किसी बर्तन या साफ कपडे के नीचे ढककर रख दें।
- अब आप उबले आलू छील लें। छिलने के बाद एक कटोरे में को ऊपर दी गयी सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब आपके आटे को गुथे हुए 10 से 15 मिनट हो चुके होंगे। आप आते की छोटी-छोटी लोई (बॉल) बना लें।
- अब आपकी दोनों सामग्री (मसाला व आटा) तैयार हो चुकी है।
- अब आप गैस पर तवे को गरम करने के लिए रख दें।
- आटे की एक लोई व थोडा सा सूखा आटा लें, आटे की लोई को थोड़ा बेल लें। अब आप 1 से दो चम्मच आलू मसाला (स्टपिंग) कर लें।
- लोई के अंदर पूरा मसाला बंद कर दें, और एक बार फिर से बेल लें।
- जब रोटी के आकर का हो जायेगा तो उसे तवे पर थोड़ा घी या तेल लगाकर रोटी तवे पर रख दें।
- जब एक तरफ से थोड़ा पाक जाये तो उसे दूसरी तरफ बदल लें। आपको ध्यान रखना है कि परांठा जल न जाय।
- जब अच्छी तरह पक जाय तो उसे आप प्लेट या थाली में निकाल लें। इसी तरह सभी परांठे बना लें।
आपके गरमा गरम परांठे तैयार हो चुके है। इसे आप अब दही, टमाटर सॉस या चटनी के साथ खाने का मजा ले सकते है।